पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लैट प्रोडक्ट प्लानिंग का हुआ आईबी व मैनिंगकर्मचारियों को एक हजार रुपए का होगा लाभकर्मचारियों

फ्लैट प्रोडक्ट प्लानिंग का हुआ आईबी व मैनिंगकर्मचारियों को एक हजार रुपए का होगा लाभकर्मचारियों को एक हजार रुपए का लाभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
टाटा स्टील के फ्लैट प्रोडक्ट प्लानिंग के आईबी और मैनिंग पर शनिवार को समझौता हो गया है। समझौते के अनुसार, प्लानिंग के कर्मचारियों को चार प्रकार का सीडब्ल्यू आईबी ((कंपनी वाइज्ड आईबी)) मिलेगा। पहले इन्हें 50 प्रतिशत सीडब्ल्यूआईबी मिलता था।
पहला उन्हें डीडब्ल्यूआईबी ((डिपार्टमेंटवाइज आईबी)) मिलेगा, दूसरा ओपीपीएस ((ओवर ऑल प्लान परफॉरमेंस)) तीसरा टेक्रोइकोनॉमिक फैक्टर ((टेप्स)) और चौथा लेबर यूटिलाइजेशन की राशि भी मिलेगी। कर्मचारियों को 160 प्वाइंट पर आईबी मिलेगा।इससे कर्मचारियों को लगभग एक हजार रुपए का लाभ होगा। मैनिंग के समझौते को भी आज अंतिम रूप दे दिया गया।पहले यहां 32 कर्मचारी थे, अब 34 कर्मचारी तय किए गए हैं। ऑफिस एसोसिएट्स का एक पद तय किया गया। सीनियर एसोसिएट्स की संख्या 17 और एसोसिएट्स की संख्या 16 तय की गई है।
समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर
टाटा स्टील प्रबंधन : डिप्टी वीपी मैन्युफैक्चरिंग सुधांशु पाठक, चीफ ((एचआरएम)) स्टील बीबी दास, पीएसडी के हेड रामाशंकर सिंह।
टाटा वर्कर्स यूनियन : अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा और सहायक सचिव आरके सिंह।