- Hindi News
- बेस्ट लीडर के लिए थ्री डी जरूरी : एमवीएस मूर्ति
बेस्ट लीडर के लिए थ्री-डी जरूरी : एमवीएस मूर्ति
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
फ्यूचर वैल्यू रिटेल लिमिटेड के चीफ पीपुल ऑफिसर एमवीएस मूर्ति ने बेस्ट लीडर बनने के लिए प्रो एक्टिव एप्रोच रखने की सलाह दी। वे शनिवार को एक्सएलआरआई के फादर प्रभु हॉल में लीडरशिप सीरीज के तहत आयोजित समारोह में जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम ((जीएमपी)) के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी जिंदगी को अनुशासित बनाएं और हमेशा विन-विन सिचुएशन पर जोर दें।
मूर्ति ने कहा कि फ्यूचर लीडर वह होगा, जिसमें ताउम्र सीखने की ललक होगी। उन्होंने बेस्ट लीडर बनने के थ्री-डी ((डिसाइड, डेडिकेट और डिविडेंड)) मॉडल बताए। एमवीएस मूर्ति ने कहा कि एक लीडर के लिए फैसला लेना अहम होता है। उसे निवेश के पहले अपने फैसले पर सौ बार विचार करना चाहिए कि वह फैसला उसकी कंपनी के लिए कितना हितकारी होगा। फैसले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए डेडिकेशन बेहद जरूरी है। भाषण के बाद छात्रों ने लीडरशिप को लेकर विभिन्न सवाल भी पूछे। इसके पहले स्वागत भाषण जीएमपी की छात्रा स्वातिलेखा पोद्दार ने दिया।
लीडरशिप के टिप्स
ञ्च प्रो एक्टिव बनें
ञ्च किसी निवेश से पहले अपने फैसले पर सौ बार विचार करें
ञ्च कोच की भूमिका में रहें
ञ्च आपको लक्ष्य पता होना चाहिए
ञ्च मिशन और विजन के साथ काम करें।