पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीतारामडेरा : पत्नी की मौत, पति पर आरोप

सीतारामडेरा : पत्नी की मौत, पति पर आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. सीतारामडेरा न्यू ले आउट में आग से झुलसी स्नेहा साव ((20 वर्ष)) की टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, आठ माह पूर्व स्नेहा ने राजा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ससुराल वाले उसे मायके से रुपए और सामान लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। इसके बाद वह बागुननगर स्थित मायके आ गई थी। 21 जनवरी को राजा उसे मायके से घर ले गया और उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। आग से राज भी झुलस गया था। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। इस संबंध में मायके वालों ने टीएमएच में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।