बिष्टुपुर : तुलसी भवन में काव्य गोष्ठी
जमशेदपुर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तुलसी भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ नर्मदेश्वर पांडेय ने की। इस दौरान यमुना तिवारी व्यथित, श्रीराम पांडेय भार्गव, ममता सिंह आदि कवियों ने देशभक्ति कविता सुनाई। मौके पर संस्था से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे।