पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जमियत उलेमा-ए-हिंद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वावधान में टीएसआरडीएस के सहयोग से कपाली अलकबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन चिकित्सकों की टीम ने लगभग 200 मरीजों की जांच की और उन्हें दवा दी। जमियत के महासचिव हाफिज अनवर ने बताया कि संगठन प्रतिवर्ष शिविर लगाती है। मौके पर संस्था के मंजर खान, मुफ्ती अमीरुल हसन, हकीम समीउल्लाह मिफ्ताही, मौलाना असलम, रियाज शरीफ, मो. इसराइल आदि मौजूद थे।