पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत तक पहुंचाएं विचार : ज्ञानी नक्षत्र

संगत तक पहुंचाएं विचार : ज्ञानी नक्षत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. बाबा दीप सिंह ने समाज में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने और गुरुधामों में मनमत के खिलाफ ही खंडा उठाया था। आज जरूरत है गुरुजी की विचारधारा को संगत तक पहुंचाने की। यह बातें गुरमत मिशनरी कॉलेज, लुधियाना वाले ज्ञानी नक्षत्र सिंह ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में कहीं। सिख नौजवान सभा के बैनर तले श्री गुरु गोबिंद सिंह के निडर योद्धा बाबा दीप सिंह के 332वें प्रकाश दिहाड़े पर दो दिवसीय समागम का आयोजन टेल्को गुरुद्वारा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम बाहरी तौर पर गुरु को याद करते हैं। इससे उपर उठने की जरूरत है। इस दौरान सुल्तानपुर लोधी वाले भाई हरभजन सिंह ने भी ढाढी अंदाज में बाबाजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। हजूरी रागी बिष्टुपुर और टेल्को के सुखदेव सिंह खालसा ने गुरवाणी-कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे श्री गुरु अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा, जिसके बाद कीर्तन दरबार शुरू हुआ। शाम को भी रहिरास के पाठ उपरांत कीर्तन दरबार सजा। दोनों वेला संगत के बीच लंगर वितरित किया गया। सभा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को भी दोनों वेला कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।



कीर्तन करते कीर्तनी।