सिनेमा के क्षेत्र में काम शुरू करेगी पथ
जमशेदपुर. नगर की नाट्य संस्था पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर ((पथ)) सिनेमा के क्षेत्र में काम शुरू करेगी। इसी कड़ी में फिल्मी कलाकारों को जमशेदपुर आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के सचिव मो. निजाम ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था के अब्बास अंसारी इस सिलसिले में सहयोगियों के साथ मुंबई गए थे। जहां उन्होंने मशहूर कव्वाल मजीद शोला, हास्य अभिनेता जॉनी लीवर, संगीतकार सायेबा के अलावा लघु एवं कॉमर्शियल सिनेमा के निर्माण से जुड़े तनवीर गाजी समेत कई लोगों से मुलाकात की और योजना पर चर्चा की।