अंकित व अंजलि को अवॉर्ड
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
केरला समाजम मॉडल स्कूल ((केएसएमएस)) में बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को फेयरवेल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के 20वें बैच के 155 छात्रों को विदाई दी गई। इस अवसर पर पास आउट हो रहे छात्रों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपने बुलंद हौसले की मिसाल पेश की।
इस साल मिस्टर केएसएमएस का अवॉर्ड अंकित श्रीवास्तव और मिस केएसएमएस का अवॉर्ड अंजलि को मिला। गुरविंदर सिंह और मेघा ने मिस्टर पर्सनालिटी और मिस पर्सनालिटी का खिताब जीता। इसके अलावा मिस्टर एंड मिस ब्यूटीफुल स्माइल का अवॉर्ड अमित और अपूर्वा को मिला।जबकि, मिस्टर एंड मिस हेयर स्टाइल का खिताब शुभम और आयशा को दिया गया। प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केरला समाजम मॉडल स्कूल में बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई