पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी एसटी छात्रों में बांटे गए 1.17 करोड़ रुपए

एससी-एसटी छात्रों में बांटे गए 1.17 करोड़ रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटा स्टील में चालू वित्तीय वर्ष में ज्योति फेलोशिप के तहत राज्य के 1563 एससी, एसटी छात्रों को 1.17 करोड़ रुपए की मदद दी है। इस वर्ष राशि में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।शुक्रवार को ट्राइबल कल्चर सोसायटी द्वारा सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में आयोजित समारोह में ज्योति फेलोशिप राशि वितरण की गई।समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी सुनील भास्करन, विशिष्ट अतिथि एथिक्स काउंसिलर तृप्ति राय, एडवेंचर प्रोग्राम की चीफ बचेन्द्री पॉल, सिविल सोसायटी मैगजीन के एडिटर इन चीफ उमेश आनंद थे। फेलोशिप के अतिरिक्त सभी छात्रों को सौर लालटेन एवं प्रमाणपत्र भी दिए गए। सोसायटी द्वारा आयोजित मेरिट टेस्ट में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले पांच विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया। यह फेलोशिप विद्यार्थियों को 70 के दशक से दिया जा रहा है। वर्ष 2004-05 में इस फेलोशिप का नाम ज्योति फेलोशिप किया गया था।