कांग्रेसियों ने दी सुधीर को श्रद्धांजलि
जमशेदपुर. जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को तिलक पुस्तकालय में पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर जिलाध्यक्ष रवींद्र झा, खगेनचंद्र महतो, राजकिशोर यादव, कमलेश पांडेय, पैराडाइज कुजूर, विजय कुमार, बी ईश्वर राव, ऋषि मिश्रा, सूर्या राव आदि मौजूद थे।
कल झामुमो उलियान में देगा श्रद्धांजलि : झामुमो जिला कमेटी सोमवार को स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि देगा। यह जानकारी झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने दी। उन्होंने कहा कि इसमें जिले के प्रखंड कमेटी के लोग भी शामिल होंगे।