पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रघुनाथ एंड टीम का यूनियन में अभिनंदन

रघुनाथ एंड टीम का यूनियन में अभिनंदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जुस्को के जेएफए एवं जेएसए कर्मचारियों ने शनिवार के जुस्को श्रमिक यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।जुस्को यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, महासचिव एसएल दास, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीलाल, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके दुबे, उपाध्यक्ष पीएन सिंह, डीके सिंह, आरके पांडेय, कोषाध्यक्ष आरके ठाकुर, कमेटी मेंबर श्रीकांत देव, गोपाल जायसवाल एवं अमरनाथ तिवारी का अभिनंदन किया गया। मौके पर रघुनाथ पांडे ने कहा कि चुनाव में कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया है। अभिनंदन करने वालों में मंटू महतो, अश्विनी पॉल, आरके राय, गणेश पिल्लई, कौशल कुमार, एमपी साहू, मंजीत कुमार आदि शामिल थे।