पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

लूट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. मानगो डिमना रोड स्थित ऑटो सेंटर पेट्रोल पंप में लूट मामले में आरोपी सुखराम कर्मकार उर्फ ठुमका को कोर्ट ने शनिवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार कर रहे थे। इस मामले के दो आरोपी प्रवीर कुमार झा और मृत्युंजय उर्फ प्रकाश उरांव फरार हैं। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर 2004 को पेट्रोल पंप से 1500 रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में प्रमोद कुमार सिंह ने उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।