- Hindi News
- डीआरएम अग्रवाल ने किया टाटानगर का निरीक्षण
डीआरएम अग्रवाल ने किया टाटानगर का निरीक्षण
जमशेदपुर. दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक राधेश्याम सात फरवरी को चक्रधरपुर रेल मंडल के दौरे पर आएंगे। उनके आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक ((डीआरएम)) राजीव अग्रवाल टाटानगर स्टेशन पहुंचे। वे पार्सल, आरक्षण केंद्र, वेटिंग हॉल, पार्किंग गए और संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। स्टेशन ड्रॉप लाइन में वाहन नहीं खड़ा करने का निर्देश आरपीएफ और पार्किंग प्रबंधन को दिया। डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम अजीत कुमार हलधर, वरीय मंडल अभियंता ((ईस्ट)) एसके दुबे और कई विभागों के प्रमुख मौजूद थे। वे सुबह 9.30 बजे लाइट गुड्स इंजन से टाटानगर पहुंचे और 11 बजे चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गए।