- Hindi News
- महासभा नहीं मनाएगा गणतंत्र दिवस : कृष्णा
महासभा नहीं मनाएगा गणतंत्र दिवस : कृष्णा
जमशेदपुर. अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने गणतंत्र दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है। महासभा से जुड़े पदाधिकारी किसी संगठन के आमंत्रण पर भी गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहेंगे। यह जानकारी महासभा के प्रेस प्रवक्ता कृष्णा हांसदा ने शनिवार को सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि संविधान के द्वारा मिले आदिवासियों के अधिकार का झारखंड में हनन हो रहा है। वहीं, उन्होंने झारखंड सरकार पर आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसलिए महासभा ने गणतंत्र दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर इरकन तिर्की, मेंजस तिर्की, वासुतोष सिंह उपस्थित थे।