पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में 30 लाख की वसूली

लोक अदालत में 30 लाख की वसूली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर . जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को जमशेदपुर और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 30 लाख 69 हजार 556 रुपए की राजस्व वसूली की गई। इनमें 155 मामलों का निपटारा किया गया। जमशेदपुर न्यायालय के 84 मामले निपटाए गए। इसमें बिजली चोरी के 21, प्री-लिटिगेशन के आठ, दुर्घटना क्लेम के चार, आर्थिक अपराध के तीन, एनआई एक्ट के 10 और टेलीकॉम के 39 शामिल मामले हैं। इन मामलों का निपटारा के लिए आठ बेंचों का प्रबंध किया गया था।
मौके पर प्रधान न्यायाधीश ((परिवार न्यायालय)) पंकज कुमार, एके दुबे, सत्यप्रकाश सिन्हा, आनंद सिंह, दीपकनाथ तिवारी, पवन कुमार, संजय कुमार चतुर्वेदी, अमित कुमार वैश्य, रवींद्र कुमार, राजकमल मिश्रा, निरुपम कुमार, अविनाश दुबे, संजय कुमार सिंह व रविशंकर मिश्रा
मौजूद थे।