- Hindi News
- पदाधिकारियों संग प्रतिमाह बैठक करेंगे रघुनाथ
पदाधिकारियों संग प्रतिमाह बैठक करेंगे रघुनाथ
भास्कर न्यूज. जमशेदपुर
जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा है कि वे प्रतिमाह यूनियन पदाधिकारियों और हर दो माह पर कमेटी मेंबरों के साथ बैठक करेंगे। यह बातें उन्होंने शनिवार को यूनियन की नवनिर्वाचित कमेटी की पहली मीटिंग में कही।उन्होंने कहा कि जुस्को का एजीएम खत्म होने के बाद कर्मचारियों को बोनस का स्लिप मिलेगा।महासचिव एसएल दास ने कहा कि क र्मचारियों का फायदा करने के लिए चुनाव जीतकर आए हैं। पूरी टीम सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक कार्य करने में विश्वास करती है।कार्यकारी अध्यक्ष श्रीलाल ने कहा कि काम के बलबूते वे लोग कर्मचारियों के बीच एक मिसाल कायम करना चाहते हैं।बैठक में सभी कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।