- Hindi News
- टुडू, कारू व छोटे पांच दिनों के रिमांड पर
टुडू, कारू व छोटे पांच दिनों के रिमांड पर
जमशेदपुर. झामुमो नेता लखाई हांसदा हत्याकांड के आरोपियों डॉक्टर टुडू, कारू सोरेन और छोटे सोरेन को शनिवार को परसुडीह पुलिस ने पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। पुलिस तीनों से परसुडीह थाना में पूछताछ कर रही है। परसुडीह पुलिस ने प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की कोर्ट में तीनों को सात दिन के रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने पांच दिनों का ही रिमांड दिया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डॉक्टर टुडू, कारू सोरेन और छोटे सोरेन ने कोर्ट में सरेंडर किया था। 19 जनवरी को करनडीह चौक पर झामुमो नेता लखाई हांसदा की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लखाई हांसदा की पत्नी दानगी हांसदा ने परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।