- Hindi News
- मतदाता सूची में 45 अधिवक्ताओं के नाम में हुआ सुधार
मतदाता सूची में 45 अधिवक्ताओं के नाम में हुआ सुधार
जमशेदपुर. जिला बार एसोसिएशन की चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को नए कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में हुई। समिति ने मतदाता सूची में 45 अधिवक्ताओं के नाम में हुई गलती को सुधारा। इसके बाद नई मतदाता सूची को प्रिंट कराने के लिए भेज दिया। चुनाव पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव संचालन समिति के समक्ष 45 अधिवक्ताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की थी। नई मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को किया जाएगा। इसी दिन जिला चुनाव की तिथि की घोषणा भी होगी। सिंह ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिसूचित पदों के तहत जिला बार एसोसिएशन चुनाव ((2014-16)) कराने का उनका प्रयास जारी है। लेकिन, अब तक बार काउंसिल से किसी प्रकार की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। इस कारण चुनाव की अधिसूचना में देर हो रही है। ऐसी स्थिति में नए मॉडल के तहत ही सात पदाधिकारी व 9 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। इस बार चुनाव में 2180 मतदाता हैं। बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्य अधिवक्ता ओपी अग्रवाल, केपी सिंह, सुरेश चौधरी व सुनील सिंह भी शामिल थे।