- Hindi News
- बच्चों ने फैंसी ड्रेस व नृत्य में दिखाई प्रतिभा
बच्चों ने फैंसी ड्रेस व नृत्य में दिखाई प्रतिभा
जमशेदपुर.आशा संस्था के बैनर तले सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार की शाम छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पिछले 18 जनवरी को हुए ऑडिशन में चुनी गईं 150 छात्राओं में से 60 ने फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर क्लास की 30 छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति की झलक पेश की। इसके साथ ही कक्षा दो व तीन की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर बच्चों के पैरेंट्स भी उपस्थित थे।