- Hindi News
- जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में एफसीआई इंटरनेशनल डॉग शो का हुआ समापन
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में एफसीआई इंटरनेशनल डॉग शो का हुआ समापन
भास्कर न्यूज . जमशेदपुर
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में फेडरेशन ऑफ केनोलॉजिक इंटरनेशनल ((एफसीआई)) एशिया एंड द पेसिफिक सेक्शन और जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा आयोजित 15वें सह 16वें इंटरनेशनल चैंपियनशिप डॉग शो का समापन हो गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन चेन्नई के वी. विजय प्रभाकरन का श्वान ((अफगान हाउंड)) विजेता घोषित हुआ। दूसरे स्थान पर कोलकाता के तन्मय राय का आइरिश सेटर और तीसरे स्थान पर कोलकाता के ही अंजन कुमार दत्ता का ओएफ पग प्रजाति का श्वान रहा। शनिवार को डॉग शो में करीब 400 सौ अलग-अलग प्रजाति के श्वान का ब्रीड टेस्ट हुआ। इसमें ब्रीड के प्रत्येक गतिविधियों और आज्ञाकारिता की जांच की गई।
जमशेदपुर केनल प्लस में जर्मन शेफर्ड अव्वल
दूसरे राउंड में 51वें सह 52वें जमशेदपुर केनल प्लस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर के संजय सिंह का जर्मन शेफर्ड पहले स्थान पर रहा। विजय प्रभाकरन का अफगान हाउंड दूसरे और भुवनेश्वर की श्वेता पारिख का लेब्राडॉर तीसरे स्थान पर रहा। शाम को डॉग शो में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन भी पहुंचे। रविवार को डॉग शो का समापन होगा।