एलएफएस ओवरऑल विजेता
भास्कर न्यूज . जमशेदपुर
शहर की पाश्र्व गायिका शिल्पा राव ने धूम-3 के हिट सांग मलंग-मलंग को गाकर धूम मचाया। मौका था शनिवार शाम टाटा मोटर्स के जीईटी क्लब की ओर से टेल्को क्लब में आयोजित व्हील्स-14 के समापन समारोह का।
स्कूली छात्र जमकर थिरके
तोसे नैना लागे रे...से शिल्पा ने संगीत संध्या की शुरुआत की। इसके बाद ये जवानी है दीवानी के गीत सुभानअल्लाह...को गाकर माहौल में अपनी खनकती आवाज का जादू बिखेरा। सैया रे सैया..., खुदा जाने..., उड़ी उड़ी...से लेकर लुटेरा के गीत को गाकर इस शाम को यादगार बनाया।
शिल्पा के परिजन सम्मानित
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल ने शिल्पा राव के माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने व्हील्स के सफल संचालन के लिए जीईटी क्लब को धन्यवाद दिया। मौके पर टाटा मोटर्स के जीएम के.मोहन कुमार, जीएम संजय वर्मा समेत काफी संख्या में जीईटी क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
३००० से ज्यादा स्टूडेंट्स
व्हील्स-14 का ओवरऑल चैंपियन लिटिल फ्लावर स्कूल ((एलएफएस)) बना। इसके विद्यार्थियों ने सर्वाधिक प्रतियोगिता में जीत हासिल की। टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल ने विजेता टीम को खिताब दिया। 23 से 25 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में 40 स्कूल के तीन हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स की भागीदारी रही।
टेल्को क्लब में टाटा मोटर्स के जीईटी क्लब की ओर से आयोजित इंटर स्कूल फेस्ट का समापन हुआ। समापन समारोह में बालीवुड सिंगर शिल्पा राव ने अपनी खनकती आवाज का जादू बिखेर कर मौजूद विद्यार्थी को झूमने पर मजबूर कर दिया।