पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीरियल क्राइम में लूल्हा का साथी मिंटू कोलकाता से धराया

सीरियल क्राइम में लूल्हा का साथी मिंटू कोलकाता से धराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर . सीरियल क्राइम कर शहर में दहशत फैलाने वाले माया भगत उर्फ लूल्हा के साथी मिंटू गुप्ता को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे जमशेदपुर ले आई है। हालांकि पुलिस मिंटू की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार, जिस समय पुलिस ने मिंटू को गिरफ्तार किया माया भगत भी वहां मौजूद था। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गया। मिंटू गुप्ता कीताडीह का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने लूल्हा के साथी कीताडीह निवासी छोटेलाल प्रसाद को पहले ही में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि मानगो में दोहरा हत्याकांड, जुगसलाई, परसुडीह और साकची में लूट के अलावा गोलमुरी में व्यवसायी से लूट और बर्मामाइंस में चालक पर फायरिंग मामले में पुलिस को माया भगत उर्फ लूल्हा और मिंटू गुप्ता की तलाश है माया भगत की गिरफ्तारी के लिए बीते 20 दिनों से पुलिस टीम कोलकाता में कैंप कर रखी थी। शुक्रवार को पुलिस ने लूल्हा के साथी सह शूटर मिंटू को कोलकाता स्थित एक घर से गिरफ्तार किया। जबकि लूल्हा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।