सेंट मेरीज स्कूल में केजी पैरेंट्स नाइट
जमशेदपुर. सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल में शनिवार शाम को केजी पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। इसमें केजी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर पैरेंट्स को खूब झुमाया। स्कूल के प्रिंसिपल डेविड विनसेंट ने बच्चों के परफॉर्मेंस की सराहना की। इसके लिए उन्होंने स्कूल के शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत से बच्चों ने बेहतर कार्यक्रम पेश किया।