लोक नृत्य उत्सव में मिट्टी की महक
जमशेदपुर. कला भारती की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में लोक नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भारत के विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य की सुगंध बिखेरी। विभिन्न समूहों ने उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम के प्रांतों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर प्रेक्षागृह में लघु भारत की झलक प्रस्तुत की। लोक नृत्यों में पंजाब के भांगड़ा के साथ ही आदिवासी नृत्य का रंग भी दिखा। मौके पर कला भारती के सचिव राकेश कुमार पांडेय समेत काफी संख्या में शहर के संगीत प्रेमी उपस्थित थे।