गोलमुरी में युवक पर तलवार से हमला
जमशेदपुर. गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में गुरुद्वारा के सामने शनिवार की रात अड्डाबाजी करने से मना करने पर युवकों ने हरविंदर सिंह हनी की पिटाई की और तलवार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया। इधर आक्रोशित लोगों हंगामा किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। गोलमुरी गुरुद्वारा के महासचिव जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा के सामने कुछ युवक अक्सर अड्डाबाजी और नशा करते हैं। घटनास्थल पर सिटी एसपी कार्तिक एस, सिटी डीएसपी केएन चौधरी और गोलमुरी थाना की पुलिस पहुंची। सिटी एसपी कार्तिक एस ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।