- Hindi News
- रजत जयंती समारोह नौ फरवरी से : साकची स्थित श्री शिव मंदिर व श्री श्याम परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट के स
रजत जयंती समारोह नौ फरवरी से : साकची स्थित श्री शिव मंदिर व श्री श्याम परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का आयोजन नौ व 10 फरवरी को किया जाएगा। सुरेश...
भास्कर न्यूज, जमशेदपुर
साकची स्थित श्री शिव मंदिर व श्री श्याम परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का आयोजन नौ व 10 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान दस फरवरी को दोपहर दो बजे साकची शिव मंदिर परिसर से निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो काशीडीह व साकची के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी। यह जानकारी सुरेश अग्रवाल व उमेश शाह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यात्रा में ग्यारह सौ श्रीश्याम भक्त निशान लेकर चलेंगे।