लड़की पैदा होने पर लगाते हैं 10 पौधे
जमशेदपुर .
रविवार. २६ जनवरी, २०१४
मुटूरखाम में लेडी टार्जन नाम से मशहूर यमुना के नाम से कांपते हैं वन माफिया।
चाकुलिया. थाना क्षेत्र के मुटूरखाम ((बेड़ाडीह)) टोला में लेडी टारजन के नाम से मशहूर यमुना टुडू को बचपन से जल-जंगल और जमीन से लगाव रहा है। यही कारण है कि उन्होंने 15 वर्षों में 200 हेक्टेयर को हराभरा बना दिया। उनकेनाम से लकड़ी माफिया के हाड़ कांपते हंै। उन्होंने बंजर जगहों पर पौधे लगाने में रिकॉर्ड बनाया है। अब तक वह तीन लाख से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। यमुना ने गांव की ही कुछ महिलाओं को लेकर एक टीम बनाई। यह टीम लकड़ी कटानेवालों के खिलाफ मुहिम चलाती है। गांव में लड़की पैदा होने पर 10 पौधा लगाने का नियम उन्होंने बनाया है। इस नियम का पूरा गांव पालन करता है।
देश हमारी मां
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी अर्थात, जिस धरती पर हमारा जन्म हुआ है, वह स्वर्ग से भी महान है। इस देश, इस धरती की सेवा व रक्षा के लिए जो भी किया जाए, वह कम है। इसके लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करने के लिए तत्पर होकर कार्य करें।
हमारा कर्तव्य
गौरव का गणतंत्र
प्लाजा सिनेमा
प्लाजा सिनेमा की यह तस्वीर 50 के दशक की है। उस समय यहां नई बांग्ला फिल्में अधिक लगती थी। लोग अपने परिवार के साथ फिल्में देखने आते थे। आज इसे मल्टीप्लेक्स की तर्ज पर डेवलप किया गया है। आज परिवार की जगह युवाओं की भीड़ अधिक होती है।