- Hindi News
- छत्तीसगढ़ी महासम्मेलन दो फरवरी को : साहू
छत्तीसगढ़ी महासम्मेलन दो फरवरी को : साहू
जमशेदपुर - अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच का महासम्मेलन दो फरवरी को गोपाल मैदान होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल साहू ने सोमवार को बताया कि महासम्मेलन में महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल साहू, मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी तिलक राम, छत्तीसगढ़ युवा मंच के प्रदेश प्रभारी महेश दिवानगन व अन्य राज्यों से समाज के राजनेता व सदस्य शामिल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ी समाज के मूल अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। शहर में रहने वाले छत्तीसगढ़ी समाज के लोग अपने क्षेत्रों से पैदल मार्च करते हुए गोपाल मैदान पहुंचेंगे। समाज के मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने युवाओं से समाज के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया है।