पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा आश्रम

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा आश्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित आश्रम में महायज्ञ का आयोजन किया गया। मौके पर यज्ञ के संयोजक नगीना सिंह ने स्वामी प्रवीणजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुरुआत में स्वागत व मंगल गान, वैदिक महायज्ञ, प्रार्थना, वंदना व शांति पाठ आदि किया गया। यज्ञ में पांच सौ से अधिक भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान प्रवीणजी के 108 वैदिक मंत्रोच्चार से परिसर गूंज उठा। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में नगीना सिंह, नीरज मिश्रा व राजन शर्मा उपस्थित थे। नगीना सिंह ने बताया कि यज्ञ का आयोजन विश्व शांति के लिए किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में आरएन पांडेय, गणेश उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, केएन झा, निर्मला मिश्रा आदि ने योगदान दिया।