नोएडा में होगी ट्रक रेसिंग : एबी लाल
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने किया सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में झंडोत्तोलन
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल ने कहा कि फॉर्मूला कार रेसिंग की तर्ज पर टाटा मोटर्स 23 मार्च को ट्रक रेसिंग का आयोजन करेगी। भारत में पहली बार ट्रक रेसिंग चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। एबी लाल रविवार को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में आयोजित टाटा मोटर्स के गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने झंडोत्तोलन किया।
लाल ने कहा कि रेसिंग का आयोजन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट नोयडा में होगा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स के कमर्शियल और पैसेंजर वाहनों के नए उत्पाद को प्रदर्शित किया जाएगा। कंपनी परिसर में 158 दिन में एक भी दुर्घटना नहीं हुई है। टेल्को कॉलोनी और स्कूलों को भी सुरक्षा के घेरे में लाना है। लाल ने कहा कि इन्वेंट्री में समानता लाने के लिए ब्लॉक क्लोजर का सहारा लेना पड़ा। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने सुरक्षा पर झांकी निकाली। कंपनी के नए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। समारोह में टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री चन्द्रभान प्रसाद सिंह, जीएम ((एचआर)) संजय वर्मा, प्रबंधन और यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
15 अगस्त 2013 के परेड के विजेता
प्रथम : हिलटॉप स्कूल, द्वितीय : विवेक विद्यालय, तृतीय : मध्य एवं उच्च विद्यालय।