पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दें इस्लाम की शिक्षा : कादरी

बच्चों को दें इस्लाम की शिक्षा : कादरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - महिलाएं चाह लें, तो समाज को बदल सकती हैं। लेकिन, यह तभी संभव है, जब वे पढ़ी-लिखी हों। यह बातें मदरसा बाग-ए-आईशा की संस्थापक जेबा कादरी ने कहीं। वे रविवार को मानगो आजादनगर स्थित मदरसा में दीनी तालीम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। महिलाओं की तालीम ((शिक्षा)) विषय पर जेबा कादरी ने कहा कि मां की गोद बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को ऊंची तालीम दी जाती है, लेकिन लोग उन्हें इस्लामी शिक्षा देना भूल गए हैं। इससे समाज में बुराइयां फैल रही हैं। लिहाजा, बच्चों को इस्लाम की शिक्षा देना जरूरी है।