पुरस्कार पाकर नन्हे मुन्ने हुए गदगद
 जमशेदपुर
बागुनहातु बजरंगबली अखाड़ा मैदान में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। नेताजी समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ था। 23 जनवरी को हुई चित्रांकन प्रतियोगिता में 250 बच्चों ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि झाविमो नेता अभय सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण रतन चंद्र सिंह, संचालन तापस कुमार बरुआ और धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार पांडा ने दिया। मौके पर समाजसेवी डॉ एपी राव, शेखर डे, सुशील कुमार सिंह, रतन चंद्र सिंह, श्यामल प्रसाद दत्ता, तापस कुमार बरुआ, रतन कुमार राणा, केके गुहा, डोली राणा, एम दलाई, जयश्री मजुमदार और मीठू मित्रा, उपस्थित थे।