विकास में भागीदार बनने का संकल्प
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जिला शिक्षा अधीक्षक ((डीएसई)) कार्यालय में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर डीएसई इंद्रभूषण सिंह समेत विभाग के सभी कर्मचारी व पदाधिकारी
उपस्थित थे। डीएसई ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी सरकारी स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : यहां प्रिंसिपल डॉ आरके दास ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट शामिल हुए।
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज : कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सपना घोष ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कॉलेज के एक्टिंग प्रिंसिपल डॉ बीके मेहता, शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थीं।
द ग्रेजुएट स्कूल-कॉलेज फॉर वीमेन : कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उषा शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ रामा सुब्रह्मण्यम, डॉ किरण शुक्ला, डॉ वीणा प्रियदर्शी उपस्थित थीं।
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : यहां प्रभारी प्रिंसिपल डॉ डीपी शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज : कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एसबी तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, छात्र उपस्थित थे।
एलबीएसएम कॉलेज : यहां प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. अशोक कुमार वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ आरके चौधरी, पूर्व प्रिंसिपल प्रो. दिगंबर हांसदा, प्रो ओपी खंडेलवाल समेत अन्य शिक्षक, विद्यार्थी व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
करीम सिटी कॉलेज : यहां प्रिंसिपल डॉ एम. जकारिया ने झंडोत्तोलन के बाद एनसीसी कैडेटों की सलामी ली। मौके पर कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में भी झंडा फहराया गया।