- Hindi News
- बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्यशाला आज
बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्यशाला आज
जमशेदपुर - इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता झारखंड अधिविद्य परिषद ((जैक)) के अध्यक्ष आनंद भूषण करेंगे। इसमें जिले के सभी प्लस टू व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। कार्यशाला दिन के 11 जबे सोनारी स्थित दयानंद आर्य वैदिक कन्या उच्च विद्यालय में शुरू होगी। इसकी सूचना विभाग द्वारा सभी प्लस टू व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दे दी गई है। कार्यशाला में जहां जैक द्वारा परीक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी जाएगी। वहीं, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा होगी।