पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु की भक्ति को बनाएं लक्ष्य : पुरुषोत्तम महाराज

प्रभु की भक्ति को बनाएं लक्ष्य : पुरुषोत्तम महाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - इस्कॉन संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय हेमंत उत्सव के अंतिम दिन रविवार को गोविंदपुर स्थित दुर्गा पूजा मैदान में अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। शाम में कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक पुरुषोत्तम महाराज ने लोगों को कृष्ण भक्ति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन का एक ही लक्ष्य होना चाहिए, वह है प्रभु की भक्ति को पाना। जो इसे पा लेता है, उसे अन्य किसी वस्तु की आवश्यकता नहीं रहती है। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। कथा का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। उत्सव को सफल बनाने में रामगोविंद दास, द्वारिका बलराम दास, सुमंगल निमाई, नवीन कुमार अग्रवाल ने सराहनीय योगदान दिया।