पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प हर इंसान को लेना चाहिए। यह बातें डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने कही। वे रविवार को गोपाल मैदान में आयोजित 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोत्तोलन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र चुनाव होने वाला है। स्वच्छ चुनाव कराना प्रशासन के साथ-साथ आमलोगों की भी जिम्मेदारी होती है। संविधान के तहत मिले अधिकार और कर्तव्य का पालन करना चाहिए। डीसी ने कहा कि गणतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित संस्था को ताकतवर बनाना चाहिए, तभी पूर्ण स्वराज की परिकल्पना पूरी हो सकती है।
परेड ने इन्होंने लिया हिस्सा
रैफ की पुरुष और महिला बटालियन, जैप के जवान, जिला सशस्त्र पुलिस के पुरुष और महिला जवान, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स के कैडेट।
परेड में ये हुए पुरस्कृत
प्रथम : रैफ की पुरुष बटालियन , द्वितीय : जिला सशस्त्र पुलिस, तृतीय : जैप, सांत्वना पुरस्कार : सभी टीम को। परेड का नेतृत्व सार्जेंट मेजर जय प्रकाश नाग व सार्जेंट सुशांत कुमार ने किया।
झांकी में इन्हें मिला पुरस्कार
प्रथम : सिविल डिफेंस, द्वितीय : सर्व शिक्षा अभियान, तृतीय : यूसील, चतुर्थ : टाटा स्टील।
ये थे उपस्थित : एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा, डीसी की पत्नी गायत्री कौशल, टाटा स्टील के एमडी की पत्नी रूचि नरेंद्रन, आईएएस प्रोबेशनर डॉ नेहा अरोड़ा, डीडीसी अजीत शंकर, एडीसी गणेश कुमार, एडीएम अजीत शंकर, डीआरडीए के निदेशक मनोज कुमार, एनडीसी बीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ प्रेमरंजन, डीसीएलआर सुरेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुजूर, सीओ प्रभात भूषण, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह, डीएसपी अमित कुमार सिंह, डीएसपी बीएन सिंह, डीएसपी केएन चौधरी आदि।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.