टीआरएफ में चीफ ने फहराया झंडा
जमशेदपुर - टाटा रॉबिन्सन फ्रेजर ((टीआरएफ)) परिसर में रविवार को चीफ एनके सिंह ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हमें जो अधिकार व कर्तव्य मिले हैं, उसे ईमानदारी से निभाकर हम अपने देश को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कर्मचारियों से क्वालिटी, इनोवेशन व सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मौके पर कंपनी अधिकारियों के अलावा यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद यूनियन के महासचिव आरके राही व एनके सिंह ने यूनियन कार्यालय में संयुक्त रुप से झंडोत्तोलन किया।
एमजीएम अस्पताल : एमजीएम अस्पताल में अधीक्षक डॉ एसके चौधरी ने तिरंगा फहराया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक सिंह, डॉ निर्मल कुमार, डॉ कारमेल कुजूर, डॉ डीके सिन्हा, डॉ बीरेंद्र कुमार, डॉ केके चौधरी आदि मौजूद थे।