पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक घटेगा, शहर बनेगा सुंदर

ट्रैफिक घटेगा, शहर बनेगा सुंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पहल शुरू हो गई है। इसके तहत सड़कों पर वाहनों का लोड कम किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों ट्रैफिक की जानकारी के लिए सर्वे चल रहा है। हाईवे इंजीनियरिंग मैग्निट्यूड कंजरटोम ((नई दिल्ली)) को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। कंपनी के कर्मचारी शहर के चार प्रमुख स्थानों ((मानगो पुल, कदमा टोल ब्रिज, खरकई पुल और बर्मामाइंस ट्यूब गेट)) पर वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और इसका डाटा तैयार कर रहे हैं।
आठ दिनों के सर्वे से पता चलेगा ट्रैफिक का दबाव
नई दिल्ली की यह कंपनी 21 जनवरी से शहर में सर्वे कर रही है। सर्वे कार्य 28 जनवरी तक चलेगा। सर्वे के दौरान कंपनी के कर्मचारी उपरोक्त स्थानों से गुजर रहे दोपहिया से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों का रिकार्ड दर्ज करेंगे। सर्वे के पूरा होने के बाद यह आकलन लगाया जाएगा कि शहर में कितने वाहन चल रहे हैं और सड़क पर ट्रैफिक का कितना बोझ है। जितनी ट्रैफिक है, उसके लिए क्या संसाधन होने चाहिए। सर्वे रिपोर्ट से पता चलेगा कि शहर में किस श्रेणी के कितने वाहन हैं? दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या में कितनी बढ़ोतरी हुई है। औद्योगिक शहर होने के नाते यहां व्यावसायिक मालवाहक वाहन कितने चलते हैं।