पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास मेला में युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

विकास मेला में युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजन कार्यालय परिसर में मंगलवार से दो दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन सह कौशल विकास मेला का आयोजन होगा। मेले की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री चंद्रशेखर दुबे करेंगे।

मौके पर कोल्हान आयुक्त आलोक गोयल व डीसी डॉ अमिताभ कौशल भी उपस्थित रहेंगे। नियोजनालय के निदेशक शशिभूषण झा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से स्किल डेवलपमेंट इनीशिएटिव योजना के तहत समाज के निचले पायदान पर स्थित लोगों को तकनीकी कौशल प्रदान कर नियोजन के बेहतर अवसर कराया जाएगा। मेला में इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्यूफैक्चरिंग, फेब्रिकेशन, गारमेंट, ब्यूटीशियन, आईटी, सॉफ्ट स्किल्स समेत कई अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस योजना के तहत जो लोग चुने जाएंगे, उन्हें विभाग द्वारा तीन से चार माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेला में शामिल होने की आयु 14 वर्ष व न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास होना है।