पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु के बनें सिख : ज्ञानी नक्षत्र

गुरु के बनें सिख : ज्ञानी नक्षत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टेल्को गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय विशेष कीर्तन दरबार का रविवार की रात समापन हो गया। संगत ने दीवान में हाजरियां भरी और गुरु का उपदेश सुनकर निहाल हुई। गुरमत मिशनरी कॉलेज, लुधियाना के प्रचारक भाई नछत्तर सिंह ने कथा के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। उन्होंने बाबाजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गुरु गोबिंद सिंह की बख्शीश अमृतपान कर गुरु वाले बनने की संगत से अपील की। इस दौरान सुल्तानपुर लोधी वाले भाई हरभजन सिंह ने भी ढाढी अंदाज में बाबाजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। हजूरी रागी बिष्टुपुर और टेल्को के सुखदेव सिंह खालसा ने गुरवाणी-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। यह आयोजन टेल्को सिख नौजवान सभा द्वारा किया गया था, जिसमें गुरुद्वारा कमेटी और सिख स्त्री सत्संग सभा ने भी सहयोग किया।
इनका रहा योगदान : सीजीपीसी सह टेल्को के प्रधान इंदरजीत सिंह, अकाली दल के रामकिशन सिंह, हीरा सिंह, अजीत सिंह, सभा के महेंद्रपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, तरसेम सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतविंदर सिंह, बीबी जगीर कौर, रवींदर कौर, रानी कौर, जसबीर कौर आदि।