पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यालय में लहराया तिरंगा

भाजपा कार्यालय में लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - साकची स्थित भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, बिनोद सिंह आदि नेता मौजूद थे। रेडक्रॉस सोसायटी : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम के साकची स्थित रेडक्रॉस भवन में रविवार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सह डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने तिरंगा फहराया। मौके पर सोसायटी के सचिव विजय कुमार सिंह, डॉ बीपी सिंह, डॉ जेएस बेदी, होटेलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व रेडक्रॉस की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी प्रस्तुत की। सहारा डेंटल : दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शादाब हसन ने झंडा फहराया। मौके पर डॉ शानदार रिजवी, डॉ माजीद हसन, डॉ वसी अहमद, गुलाल अली व शशि लता उपस्थित थीं।