अन्नकूट महोत्सव का समापन
जमशेदपुर - मानगो स्थित दुर्गा मंदिर में श्री कालिका भैरव ब्रह्मचारी गुरु महाराज की जयंती पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिसकी शुरुआत सुबह में चंडीपाठ के साथ हुई। इसके बाद गुरु पूजा, महा अन्नकूट पूजा व आरती की गई, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान भक्तों द्वारा किए गए जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं, शाम में महाआरती की गई। अंत में महा प्रसाद का वितरण किया गया।