पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस सप्ताह शुरू होगा बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर

इस सप्ताह शुरू होगा बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टाटा-बहरागोड़ा मार्ग पर बने ट्रॉमा सेंटर की सेवा एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। यह जिले में सरकारी स्तर पर बना पहला ट्रॉमा सेंटर होगा, जहां सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों के इलाज की सुविधा होगी। सिविल सर्जन डॉ एलबीपी सिंह ने बताया कि पहले चरण में सेंटर को आरंभ करने के लिए एक सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सा टीम की नियुक्ति की गई है। टीम में दो ए ग्रेड नर्स, चार एएनएम और चार टेक्नीशियन हैं। दूसरे चरण में ऑर्थोपेडिक सर्जन की नियुक्ति करने की योजना है।
1.70 करोड़ की लागत से बना भवन
ट्रॉमा सेंटर के लिए दो साल पूर्व 1.70 करोड़ की लागत से भवन बनाया गया था। सेंटर के लिए लगभग 2 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक जीवनरक्षक मशीन व जांच मशीनों की भी खरीद की गई है।
20 हजार लोग होंगे लाभान्वित
इस सेंटर के आरंभ होने से बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले लगभग 20 हजार लोगों को फायदा होगा। 90 किलोमीटर के इस रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजना पड़ता है। इस दौरान कई बार घायल की जान भी चली जाती है।