- Hindi News
- गौरीशंकर गुरुद्वारा में याद किए गए बाबा दीप सिंह
गौरीशंकर गुरुद्वारा में याद किए गए बाबा दीप सिंह
जमशेदपुर - जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में रविवार को बाबा दीप सिंह का 332वां प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया। इस मौके पर सुबह में नितनेम साहिब के पाठ उपरांत विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। हजूरी प्रचारक ने गुरवाणी-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ७.३० बजे से नौ बजे तक ज्ञानी नछत्तर सिंह लुधियाना वाले ने कथा के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़े रखा। इसके बाद अरदास हुई और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा के सीनियर प्रधान जसवंत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह भाटिया, संतोख सिंह सहमी, स्वर्ण सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस प्रवक्ता अमरदीप सिंह भाटिया आदि ने योगदान दिया।
धार्मिक अनुष्ठान - टेल्को गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन दरबार का समापन