- Hindi News
- नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट के छह छात्र चयनित
नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट के छह छात्र चयनित
जमशेदपुर - नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पोखारी में सोमवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। कोहिनूर स्टील व कोहिनूर पावर के बाद सीस फायर कंपनी द्वारा इंस्टीट्यूट परिसर में छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी व पब्लिक स्पीकिंग की जांच की गई। कंपनी के वरीय प्रबंधक रवि कुमार ने छात्रों की प्रतिभा को परखा। इस दौरान छह छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। सभी चयनित छात्रों को 2.50 लाख रुपए से 2.80 लाख रुपए तक का पैकेज दिया जाएगा। संस्थान के सचिव एमएम सिंह ने बताया कि मंदी के बाद भी कंपनियों का रुझान बढ़ा है। इससे छात्रों में उत्साह है। नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट में अगले सोमवार को फाइनेंस क्षेत्र की कंपनी कैंपस सेलेक्शन के लिए आएगी।
अतिथियों के साथ चयनित स्टूडेंट्स।
परिचर्चा : स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए लोग
जमशेदपुर - इंडियन पीस फाउंडेशन हेल्प लाइन ने सोमवार को धोबनी गांव में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिचर्चा का आयोजन किया। इस मौके पर सीमा बास्के, फुदन मांझी, सुनील बास्के आदि मौजूद थे।