एसएसपी ऑफिस में झंडोत्तोलन
जमशेदपुर - एसएसपी कार्यालय में एसएसपी एवी होमकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। मौके पर डीसी डॉ अमिताभ कौशल, सिटी एसपी कार्तिक एस, एसडीओ प्रेमरंजन, डीएसपी वीरेंद्र प्रसाद यादव, डीएसपी जगदीश प्रसाद, डीएसपी केएन चौधरी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद एसएसपी ने गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन किया। यहां पुलिस के जवानों ने परेड किया और सलामी दी। एसएसपी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।