पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

500 लोग सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर द्वारा रविवार को मानगो स्थित मून सिटी क्लब हाउस में अखंड ज्योति पाठक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को साधना के महत्व के साथ ही अखंड ज्योति परिवार के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में अखंड ज्योति परिवार में शामिल मानगो शाखा के करीब 500 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रो. केशवनानंद व गायत्री परिवार की ट्रस्टी जसवीर गौर उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज नारायण सिंह समेत अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।