सरकारी कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
जमशेदपुर - गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीसी के आवासीय कार्यालय में डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने झंडोत्तोलन किया। धालभूम अनुमंडल कार्यालय व आवासीय कार्यालय में एसडीओ प्रेमरंजन ने तिरंगा फहराया। साकची के ठाकुर बाड़ी रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में जिप की अध्यक्ष सोनिया सामंत ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर डीडीसी सह जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अजीत शंकर, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी आदि मौजूद थीं। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में महिला व सशक्तिकरण पंचायत स्थायी समिति की अध्यक्ष साकरो सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। मौके जमशेदपुर के सीओ प्रभात भूषण, बीडीओ दयानंद करजी आदि मौजूद थे। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में विशेष पदाधिकारी दीपक कुमार सहाय व मानगो अक्षेस कार्यालय में विशेष पदाधिकारी जेपी यादव ने झंडोत्तोलन किया।