एनआईटी वारंगल की टीम बनी विजेता
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
एनआईटी वारंगल की टीम डेल्टा शूटआउट-2014 की विजेता रही। उसे 3 लाख का नकद पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर सेंट विनसेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ((नागपुर)) और तीसरे स्थान पर डॉ एसकेजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((दारापुर)) की टीम रही। इन्हें क्रमश: दो लाख और एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सजल चक्रवर्ती और विशिष्ट अतिथि उद्योग सचिव हिमानी पांडेय ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न केटेगरी के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जूरी पैट क्लार्क, स्टीव फॉक्स, क्लाउड रौले समेत टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल और एनआईटी के डायरेक्टर डॉ रामबाबू कोडाली उपस्थित थे।