संस्थानों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर के विभिन्न समितियों ने रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस मनाया। संस्थाओं ने अपने-अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।
नेपाली समाज : गोलमुरी में नेपाली सेवा समिति ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर राम नारायण, धन बहादुर, शंकर थापा, केबी थापा, सुमित श्रेष्ठ, ज्योति अधिकारी, कृष्णा खड़का, शिव पूजन थापा, राजेश प्रसाद, मोहन केबी आदि मौजूद थे।
नेताजी क्लब : नेताजी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बिरसानगर जोन नंबर 11 में झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर टेल्को वर्कर्स यूनियन के मनोज सिंह, बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, क्लब के डबलू बिरनेत, बंटी सिंह राजपूत, संतोष नायडू, पवन सेनापति, दीपक आदि मौजूद थे।
रजक समाज : मनीफीट रजक समाज द्वारा सामुदायिक विकास भवन के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर नंदलाल रजक, अशोक रजक, प्रेम रजक, विनोद रजक, रंजीत रजक, रमेश रजक, सुनील रजक, लखन रजक आदि मौजूद थे।
मुहल्ला समिति : सोनारी के परदेशी पाड़ा मुहल्ला समिति ने गणतंत्र दिवस पर रविवार को झंडोत्तोलन किया। इसके बाद सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी जगदीश प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, हीरा लाल, महेश साहू, अरुण गुहा, बबलू प्रसाद, राजीव शरण, तारा सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
गांधी आश्रम : न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में शंभू मुखी डुंगरी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर संतोष सेठ, कालीचरण मंडल, सुरेंद्र पंडा, प्रह्लाद नाग, नरेश प्रधान, गौरी शंकर, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
प्रताप कल्याण केंद्र : छोटा गोविंदपुर में प्रताप कल्याण केंद्र ने झंडोत्तोलन किया। समारो में लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह, रामानंद सिंह, कमला देवी, कौलेश्वरी देवी, कुसुम देवी और शकुंतला देवी को वरिष्ठ नागरिक का सम्मान दिया गया। मौके पर राजकुमार सिंह, मनोकामना सिंह, नागेश्वर सिंह, यदुवंशी सिंह, राधेश्याम सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
कल्याण समिति : बारीडीह में गोस्वामी समाज कल्याण समिति ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर समिति के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में शिव शंकर गिरी, जयद्रथ गोस्वामी, ललन गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, अंकलेश्वर गिरी व अवधेश गिरी आदि मौजूद थे।
वैश्य संघर्ष मोर्चा : साकची शहीद चौक पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर विधायक बन्ना गुप्ता, मोर्चा के राकेश साहू, संजीव श्रीवास्तव, नंदलाल साहू, सुंदर कुमार आदि मौजूद थे।
कल्याण सेना : दाईगुट्टू में राष्ट्रीय मानव जन कल्याण सेना के पंडित कृष्ण मुरारी मिश्र ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर आशा मिश्र, सुनील पांडेय, श्याम सुंदर मिश्र आदि मौजूद थे।
फ्रैंड्स रिवोल्यूशन : एग्रीको में फ्रैंड्स रिवोल्यूशन ने झंडोत्तोलन किया। संस्था द्वारा भालूबासा चौक में जरूरतमंदों के बीच पुराने कपड़े दान किए गए।